फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव लड़ने में नहीं दिलचस्पी, केजरीवाल का चेहरा तक पसंद नहीं : सपना चौधरी

Tue, 09 Jul 2019 11:28 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

- भाजपा में शामिल होने के अगले ही दिन प्रदेश कार्यालय पहुंची मशहूर कलाकार
- दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संग सपना ने सीएम पर किए कई हमले
विज्ञापन
सपना चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की मशहूर कलाकार सपना चौधरी का कहना है कि वे दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने में दिलचस्पी नहीं रखती, लेकिन वे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का चेहरा तक पसंद नहीं करती हैं।

विज्ञापन




भाजपा में शामिल होने के बाद सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंची सपना चौधरी ने कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन पार्टी के आदेशों का वे हमेशा पालन करेंगी।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख के खिलाफ चुनाव लड़ने के बजाय वे हटना पसंद करेंगी। वे न तो सीएम केजरीवाल के आसपास रहना चाहती हैं और न ही उनका चेहरा पसंद करती हैं। प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान सपना ने सीएम केजरीवाल को लेकर यहां तक कहा कि जो व्यक्ति किसी का सम्मान नहीं कर सकता है वह जनता के हित में क्या काम करेगा?

हर व्यक्ति का आत्म सम्मान है और उसे अपमानित करने का अधिकार किसी को नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री से जनता को बहुत उम्मीदें थी लेकिन उन्होंने दिल्ली में आम जनता के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने के बजाय वे चुनाव नहीं लडना पसंद करेंगीं। 

दरअसल रविवार को दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में सपना चौधरी ने भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान में सहभागिता करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। सपना चौधरी को लेकर चूंकि सियासी गलियारों में लंबे समय से चर्चा है।

इसीलिए दिल्ली की राजनीति में भी आगामी चुनाव को लेकर उनके नाम पर चर्चाएं होने लगीं। वहीं बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में सपना चौधरी को ज्यादा तवज्जो मिलने को लेकर कार्यकर्ताओं में चर्चाओं का दौर भी है।

उधर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिल्ली प्रदेश मीडिया संयोजक राजीव तुली की सोशल मीडिया पर आई पोस्ट को लेकर भी कई तरह के सवाल हो रहे हैं। तुली ने ट्वीट करते हुए कहा कि मनोज तिवारी, हंसराज हंस और सपना चौधरी के साथ कोरम अब पूरा हो गया। विशिष्ट लोगों वाली पार्टी के लिये शिवराज चौहान जी को बधाई।

हालांकि तुली ने बाद में स्पष्ट किया कि उनका यह ट्वीट निजी विचार था। इस पर दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि कार्यक्रम में सपना के अलावा औरों ने भी सदस्यता ली है। उन्होंने सपना चौधरी को लेकर किसी भी प्रकार की नेताओं में नाराजगी का खंडन किया है।
विज्ञापन


इसी दौरान सपना चौधरी ने यहां तक कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी दुनिया में सम्मान बढ़ा है। इसलिए पीएम मोदी के बिना देश सूना लगता है। मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए उन्होंने लोकसभा चुनाव में भी पार्टी के लिए प्रचार किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें