फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अर्पण-2023 में संजीव, नीलम को मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
- साहित्योत्सव के दूसरे दिन 24 भारतीय भाषाओं के लेखकों को किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। साहित्य अकादमी के साहित्योत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को कमानी सभागार में साहित्य अकादमी पुरस्कार अर्पण-2023 समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रख्यात ओड़िआ लेखिका प्रतिभा राय मुख्य अतिथि रहीं। उत्सव के मुख्य आकर्षण के तौर पर इस दौरान 24 भारतीय भाषाओं के लेखकों को पुरस्कृत किया गया।

लेखिका प्रतिभा राय ने कहा कि साहित्य सभी को जोड़ता है। अन्य विधाओं की तरह इसमें विभाजन की बात देखने को नहीं मिलती है। लेखन हमेशा सार्वभौमिक होता है। वहीं, अर्पण समारोह की अध्यक्षता कर रहे अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक ने कहा कि पुरस्कृत हुए सभी रचनाकार अपनी-अपनी भाषाओं के सेनापति हैं। वे केवल सृजन ही नहीं करते, बल्कि उसका संरक्षण करना भी बखूबी जानते हैं। हिंदी भाषा के लिए संजीव को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विभिन्न भाषाओं के पुरस्कृत लेखकों में डोगरी के लिए विजय वर्मा, अंग्रेजी के लिए नीलम सरन गौड़, गुजराती के लिए विनोद जोशी रहे। इनके अलावा कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी समेत मान्यता प्राप्त 24 भाषाओं के लेखक को सम्मान्नित किया गया। समारोह के बाद रवींद्रनाथ ठाकुर की कविताओं का कस्तूरी शीर्षक से एक प्रस्तुति हुई। वहीं, समापन पर अकादमी के उपाध्यक्ष कुमुद शर्मा ने कहा कि मंच पर भारतीय साहित्य का स्वाभिमान सौंदर्य और गरिमा एक साथ देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें