अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के पूर्व मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्रालय भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है।
हाईकोर्ट में पेश जवाब में उन्होंने कहा कि संस्थान ने भ्रष्टाचार के मामले में कई अधिकारियों को चार्जशीट दी हुई है वहीं सीबीआई ने भी अपनी रिपोर्ट में उन्हें दोषी बताया है।
मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष पूर्व सीवीओ संजीव चतुर्वेदी ने यह जवाब एक एनजीओ द्वारा दायर याचिका के आधार पर दायर किया है।