संगरूर से सांसद भगवंत मान के कथित ऑडियो टेप सार्वजनिक होने से आम आदमी पार्टी में खलबली मच गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में मान पार्टी से निलंबित आप सांसद धर्मवीर गांधी से फोन पर बातचीत में शीर्ष नेतृत्व पर आरोप लगाते हैं कि पंजाब में बाहर के नेताओं को थोपा जा रहा है।
दूसरी तरफ पार्टी ने टेप लीक कांड को साजिश करार दिया है। ऑडियो सार्वजनिक होने के बाद पार्टी सक्रिय हुई। सूत्रों की मानें तो पार्टी नेतृत्व ने भगवंत मान को तलब किया है।
करीब दो घंटे के बातचीत में मान से आप ने ऑडियो पर सफाई मांगी। हालांकि, पार्टी का कहना है कि मान का पहले से ही डूसू चुनाव में छात्रों से मुलाकात का कार्यक्रम था।