फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: संबित पात्रा का सिसोदिया पर बड़ा आरोप- कुल सात बार और आरोपी बनने पर एक दिन में चार बार बदला मोबाइल फोन

Sat, 03 Dec 2022 12:59 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल झूठ को सच बताने की कोशिश करने में लगे हैं। शराब घोटाला मामले में अभी जांच जारी है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शराब घोटाले को लेकर एक बार फिर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल झूठ को सच बताने की कोशिश करने में लगे हैं। शराब घोटाला मामले में अभी जांच जारी है। 32 पेज का रिमांड नोट है। उसमें अमित अरोड़ा नाम का आदमी है, जिसने पैसा दिया है।

विज्ञापन


संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि इस घोटाले के संबंध में केस दर्ज होते ही मनीष सिसोदिया ने सबसे पहले 22 जुलाई 2022 को पहली बार मोबाइल फोन बदला। इसके बाद अगले महीने 17 अगस्त को एफआईआर में नाम जुड़ने के तीन दिन के बाद सिसोदिया ने एक ही दिन 20 अगस्त को चार बार मोबाइल फोन बदला।

उन्होंने आगे कहा कि मनीष सिसोदिया से लेकर कई आरोपियों ने इस मामले में दर्जनों बार मोबाइल बदले हैं। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि क्या आम आदमी इतना जल्दी जल्दी मोबाइल बदलता है? सिसोदिया का एक्साइज पॉलिसी घोटाले में बहुत बड़ा हाथ है, जांच चल रही है, कोई भी उन्हें बचा नहीं सकता है।
विज्ञापन




इसमें लिखा है कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ जांच जारी है। उनके ऊपर लगे आरोप संगीन हैं। बहुत सारे तार मनीष सिसोदिया के साथ जुड़ रहे हैं। पूरा डॉक्यूमेंट मनीष सिसोदिया पर लगाने के लिए फुल प्रूफ तैयार हो रहा है। टाइम लिमिट में चार्जशीट फाइल करनी होती है। जो गिरफ्तार हैं, उनके खिलाफ चार्जशीट हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें