फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पा मूवी की तरह तस्करी: रिक्शा में ऐसी जगह छिपाकर लाए शराब, देख चकराया लोगों का सिर; पुलिस ने खोला भेद

Wed, 25 Jan 2023 07:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सारी शराब बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही थी। दरअसल बिहार में शराब पर पाबंदी है। ऐसे में तस्कर हरियाणा की शराब दिल्ली के रास्ते बिहार भेज रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में बॉलीवुड मूवी पुष्पा की तर्ज पर बदमाशों ने शराब तस्करी करने का प्रयास किया, लेकिन उनका भेद खुल गया। पुलिस ने प्लास्टिक के 25 ड्रमों के भीतर लकड़ी के बुरादे के बीच छिपाई गई 626 शराब की बोतलों को बरामद कर शराब तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है।

विज्ञापन


सारी शराब बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही थी। दरअसल बिहार में शराब पर पाबंदी है। ऐसे में तस्कर हरियाणा की शराब दिल्ली के रास्ते बिहार भेज रहे थे। मामले में फिलहाल अभी कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के अलावा दस्तावेजों की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

बाहरी-उत्तरी जिला उपायुक्त देवेश कुमार महला ने बताया कि 23 जनवरी को समयपुर बादली थाना पुलिस की टीम को सूचना मिली कि एसजीटी नगर एरिया में ट्रांसपोर्ट के जरिये कुछ संदिग्ध सामान की तस्करी की जानी वाली है। सूचना के बाद पुलिस की टीम श्री सांई ट्रांसपोर्ट कंपनी के दफ्तर पर पहुंची।

वहां ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक ने बताया कि दो रिक्शा चालक अभी कुछ संदिग्ध माल लेकर पहुंचे हैं। पूछताछ करने पर वह सामान लाने और उसके मालिक के बारे में नहीं बता पाए। रिक्शा वाले वहां से चले भी गए। जांच में पता चला कि रिक्शा चालक करीब 25 प्लास्टिक के ड्रम गीता कालोनी की किसी शिव ट्रेडिंग कंपनी से आए थे।
विज्ञापन

इनको बिहार के मुजफ्फरपुर भेजा जाना था। पुलिस ने ड्रम को खोलकर चेक किया तो उसमें लकड़ी के बुरादे के बीच शराब की 626 बोतले बरामद हुई। जांच करने पर गीता कालोनी का पता भी फर्जी निकला है। अब पुलिस उस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है जिसकी मदद से सामान भेजने के लिए बुक कराया गया था। पुलिस उन रिक्शा चालकों की भी तलाश कर रही है जो सामान लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनी आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें