फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुश्मनों के बच्चे इसी स्कूल में हैं, ढूंढो-मारो...

Tue, 29 Apr 2014 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा/वसुंधरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के कनावनी में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद एक पक्ष के लोगों ने वसुंधरा सेक्टर-9 स्थित रामकिशन इंस्टीट्यूट पर पथराव कर गेट तोड़ दिया। आधा दर्जन गाड़ियों में भरकर आए 35-40 हथियारबंद युवकों ने सभी कक्षाओं में बच्चों को ढूंढा।
विज्ञापन


हमलावर कह रहे थे कि दुश्मनों के बच्चे इसी स्कूल में पढ़ते हैं, उन्हें ढूंढों। इस पर स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद युवक तो वहां से भाग निकले लेकिन बच्चे और टीचर दहशत में आ गए।

बाद में प्रबंधन ने सभी बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ घर भेजा। कनावनी में करीब सवा घंटे की फायरिंग और बवाल के बाद दोपहर में एक पक्ष के तीन दर्जन लोग आधा दर्जन गाड़ियों में भरकर लाठी-डंडे और चाकू के साथ रामकिशन इंस्टीट्यूट पहुंचे।
विज्ञापन

बच्चों को अभिभावकों के साथ घर भेजा गया

गार्ड ने स्कूल में घुसने से रोका तो युवकों ने पथराव कर दिया और गेट का ताला तोड़ दिया। युवकों ने हर क्लास की तलाशी ली। शिक्षिकाओं ने बताया कि युवकों का कहना था कि उनके दुश्मनों के बच्चे इसी स्कूल में पढ़ते हैं। वे उन्हें ही ढूंढने आए हैं।

पुलिस के मौके पर पहुंचते ही युवक वहां से भाग गए। स्कूल के बाहर एहतियातन पीएसी तैनात कर दी गई। प्रधानाचार्या डा.नमिता शर्मा ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें स्कूल स्टॉफ और अभिभावकों के साथ घर भेजा गया है।

पथराव में किसी को चोट नहीं आई है। हालांकि घटना के बाद दोपहर साढ़े बारह से ढाई बजे तक शिक्षिकाएं और बच्चे दहशत में रहे।
विज्ञापन

क्या तुम कनावनी में रहते हो?

स्कूल के छात्र धीरज ने बताया कि क्लास में बैठे थे कि अचानक कुछ लोग घुस आए। बच्चों को उठाकर उनकी शक्ल देखने लगे। और धक्का देकर बिठा दिया। सब डर गए।

वहीं स्कूल की छात्रा शिवांक कहती हैं, हाथ में लाठी लिए कुछ लड़के क्लास में घुस आए। पीछे बैठे बच्चों का कॉलर पकड़कर उठाया और पूछने लगे कि कनावनी में रहते हो। इसके बाद चले गए।

गोविंद नाम के छात्र ने बताया कि कुछ लड़के जबरदस्ती स्कूल के बच्चों को उठाने आए थे। जिसके कारण सभी बच्चों को रोककर रखा गया है। पापा आएंगे तभी घर जा सकूंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें