फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब दिल्ली शूटआउट में फंस गए थे सलमान खान

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर पिछले साल एक अगस्त की रात दो महिलाओं ने जमकर हंगामा किया था। दोनों कई घंटे तक ड्रामा करती रही। बाद में मौके पर पहुंची बांद्रा पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन


आरोप है कि दिल्ली से मुंबई पहुंची मां-बेटी ने सलमान की रिहायशी बिल्डिंग में घुसने की कोशिश की,लेकिन सुरक्षा गार्डो ने उन्हें रोक दिया। इस पर मां-बेटी की सलमान के घर के सुरक्षा गार्ड से उनकी कहासुनी हो गई। मामले की जानकारी जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों ने भागने की कोशिश की।

यही नहीं, जब दोनों पुलिस से बचने के लिए कार तेज रफ्तार से चला रही थीं, तो एक बाइक सवार उनकी चपेट में आने से बाल बाल बच गया था। बाद में मामला यहां तक पहुंच गया कि बाइक सवार ने जब उनके खिलाफ केस दर्ज करवाने पर जोर दिया, तो उन्होंने उस पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सूर्यास्त के बाद बिना महिला पुलिस के किसी महिला को थाने में नहीं रखा जा सकता, इसलिए उनके खिलाफ तेज रफ्तार से कार चलाने और हमला करने का केस दर्जकर छोड़ दिया गया। अगले दिन जब फिर से पुलिस उस जगह पहुंची जहां मां-बेटी रुकी हुई थी तो दोनों गायब थीं।

इसके बाद हुआ महिला के पति पर जानलेवा हमला

मां-बेटी की उस करतूत के कुछ ही दिन बाद महिला के पति पर जानलेवा हमला हुआ। इसलिए जब पिछले साल अगस्त के महीने में मां-बेटी ने सलमान के घर पर हंगामा किया और उसके बाद महिला के पति हमला हुआ तो इसे सलमान की बुरी छवि  से जोड़कर देखा जाने लगा।

हंगामा करने वाली दो महिलाओं में मां जसमीत शेट्टी और बेटी अमृता शेट्टी का आरोप था कि सलमान ने उन्हें फिल्म में काम दिलाने के लिए दिल्ली से मुंबई बुलाया था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसी बाबत उन्होंने एक अगस्त को उनके घर पर हंगामा किया था।

लेकिन 16 सितंबर को जब जसमीत शेट्टी के पति पर हमला हुआ, तो मामले में नया मोड़ आ गया। एक बयान में जसमीत ने यह संकेत भी दिए कि यह हमला सलमान खान के इशारे पर हुआ था। हालांकि बाद में मामले का पूरा खुलासा हो गया था।

यहां हुआ था वो शूटआउट कांड

दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड थाना इलाके में पिछले साल 16 सितंबर को एक टायर व्यवसायी तथा फिल्म निर्माता हरदेव सिंह सेट्टी की टोयटा करोला कार पर बाइक सवार दो बदमाशों ने अचानक गोलियां चला दी थीं।

दोनों बाइक सवार हमलावर मौके से फरार हो गए थे, हरदेव सिंह सेट्टी इस हमले में बाल-बाल बच गए थे। उनकी शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया था। सेट्टी ने अपने ऊपर हमले के लिए सलमान खान की एक महिला मैनेजर पर शक जताया था।

जानकारी के मुताबिक हरदेव सिंह सेट्टी अपने परिवार के साथ राजौरी गार्डन इलाके में रहते हैं। करोलबाग में उनका टायर का कारोबार है जबकि मुंबई में वह फिल्म निर्माण के कार्य से जुड़े हुए थे।

लेकिन सच्चाई थी एकदम अलग, बाद में हुआ पूरा खुलासा

पूरी घटना का बाद में पुलिस ने पूरा खुलासा किया। दरअसल, सलमान खान और उनकी बिजनेस सेक्रेटरी रेशमा शेट्टी को झूठे मामले में फंसाने के लिए एक फिल्म निर्माता ने खुद पर ही जानलेवा हमला करवाया था।

मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने फिल्म निर्माता हरदेव सिंह और उसके चचेरे भाई देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया था। दोनों आरोपियों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि हरदेव सिंह ने ही खुद की कार पर गोलियां चलवाई थी।

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो साजिश का खुलासा किया। साजिश के अनुसार 16 सितंबर को हरदेव सिंह की टोयोटा कोरोला कार पर देवेंद्र और गुरजिंदर नाम के शख्स ने गोली चलाई थी।
विज्ञापन

क्यों सलमान खान को फंसाना चाहता था फिल्म निर्माता

दरअसल, उस वक्त हरदेव सिंह सेट्टी अपनी एक फिल्म ‘प्यार, क्लेश और टेंशन’ बना रहे थे। फिल्म का निर्देशन उनकी बेटी अमृता सेट्टी और उनकी पत्नी जसमीत कौर फिल्म के निर्माण में साथ दे रही थीं।

पुलिस के खुलासे के मुताबिक निर्माता कंपनी सलमान खान से आइटम नंबर कराना चाहती थी। जिसके लिए सलमान की मैनेजर ने बड़ी रकम की बात कहीं। इसके बाद इन्होंने सीधे सलमान से बात करने का निर्णय किया।

जब सलमान के ऑफिस में स्टॉफ ने इनको रोका, तो हंगामा शुरू हो गया। इस कारण सलमान ने इन पर केस दर्ज करवाया था। इसी का बदला लेने के लिए हरदेव सिंह ने अपने चचेरे भाई देवेंद्र के साथ मिलकर एक साजिश रच थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें