फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास मंदिर मामला: दिल्ली की सड़कों पर भीम आर्मी का उपद्रव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Wed, 21 Aug 2019 04:21 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भीम आर्मा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तुगलकाबाद के संत रविदास मंदिर को तोड़े जाने के बाद यह मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज लोग एक साथ रामलीला मैदान से तुगलकाबाद में विरोध प्रदर्शन के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। 

विज्ञापन


आधे रास्ते में ही उग्र हो गई भीड़ ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की बातों को भी नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। हमदर्द चौक पहुंचते-पहुंचते भीड़ इतनी उग्र हो गई कि वहां मामला भड़क कर आगजनी तक पहुंच गया। इसके बाद तुगलकाबाद जाने की कोशिश कर रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया गया, साथ ही एकजुट हो कर विरोध कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। 

इस दौरान सड़क पर भारी जाम लग गया और कई वाहन इसमें फंस गए। इस दौरान कई स्कूली वाहन जाम में फंसे रहे जिससे छोटे बच्चों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


भीड़ जंतर-मंतर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन की तैयारी में है। इसमें शामिल लोग काफी नाराज लग रहे हैं, साथ ही अधिकतर लोगों के हाथ में लाठियां भी हैं। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स या सुरक्षाबलों की तैनाती नहीं की गई है, जिसके कारण सभी को किसी तरह की अव्यवस्था की चिंता सता रही है। 

मालूम हो कि तुगलकाबाद में संत रविदास मंदिर तोड़े जाने के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मंगलवार को ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता ट्रेनों एवं बसों से रवाना हुए थे। 

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आदेश देते हुए कहा था कि तुगलकाबाद वन क्षेत्र में तोड़े गए रविदास मंदिर मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। कोर्ट ने दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सरकारों को भी निर्देश दिया था कि इस मामले पर कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने न पाए और सरकारें इसके लिए आवश्यक इंतजाम करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें