फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की सालगिरह मनाकर फंसे सैफ-करीना, मिला नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म स्टार सैफ अली खान और उनकी मां शर्मिला टैगोर को सैफ-करीना की शादी की दूसरी सालगिराह पटौदी में मनाना महंगा पड़ गया है। प्रशासन ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उन्हें नोटिस भेजकर 21 अक्तूबर तक जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन


मां-बेटे पर आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति 16 अक्तूबर की देर रात तक लाउडस्पीकर का इस्तेमाल और कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया। जबकि चुनाव के समय ऐसे आयोजनों के लिए कायदे से अनुमति लेना आवश्यक है।

इलेक्शन ऑब्जर्वर अजय शंकर पांडेय का कहना है कि उनके संज्ञान में इस बात के आते ही उन्हाेंने तत्काल पटौदी के एसडीएम सह रिटर्निंग ऑफिसर को सैफ अली खान एवं शर्मिला टैगोर के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


फोटो: पटौदी हाउस जाते सैफ और करीना
विज्ञापन

पार्टी में पहुंचे थे करीबी और दोस्त

उल्लेखनीय है कि सैफ और फिल्म तारिका करीना कपूर ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पटौदी स्थित अपने इब्राहिम पैलेस में मनाया था।

इसमें कपूर और सैफ खानदान के अलावा इनके कई करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे। इसके लिए महल के स्वीमिंग पुल के निकट भव्य पार्टी आयोजित की गई थी। देर रात तक वहां मौजूद लोग डीजे की धुन पर शराब की खुमारी में थिरकते रहे थे। देर रात आतिशबाजी भी चलाई गई थी।
गौरतलब है कि बॉलिवुड एक्टर सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर के साथ अपने शादी की दूसरी सालगिरह मनाने 14 अक्टूबर को ही यहां पहुंच गए थे। हालांकि, उनकी शादी की सालगिरह 16 अक्टूबर को थी। इस आयोजन के लिए पटौदी पैलेस को कई दिनों से सजाया जा रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें