फिल्म अभिनेता सैफ अली खान व उनकी पत्नी अभिनेत्री करीना कपूर खान को पटौदी खंड के गांव मुमताजपुर निवासी डॉ. राजेंद्र यादव ने गांधी व मेव कम्यूनिटी पुस्तकें भेंट कीं।
डॉ. राजेंद्र यादव मंगलवार को उनके पटौदी स्थित इब्राहिम पैलेस में पहुंचे। सैफ अली खान ने पुस्तकों की तारीफ भी की। सैफ अली खान ने जब पुस्तक के अंतिम पेज खोले, तो उस पर लिखी डिग्रियों को देखकर उनका कहना था कि इतना पढ़ा लिखा व्यक्ति इस इलाके के लिए गर्व की बात है।
इस पर डॉ. राजेंद्र यादव ने उन्हें बताया कि आपके परिवार में नवाब मुट्टन हुए, जोकि गांव मुमताजपुर में ही रहे और उन्होंने ही इस गांव नाम मुमताजपुर रखा था।
डॉ. राजेंद्र यादव ने नवाब सैफ अली खान से कहा कि वह जल्द ही आपके अब्बा हजूर एवं मरहूम नवाब मंसूर अली खान पर भी एक पुस्तक लिखेंगे।
नवाब सैफ अली खान ने कहा कि इस पुस्तक के विषय पर जो भी सामग्री व फोटो चाहिए, वह यहां के दिल्ली निवास से उपलब्ध करा देंगे।