फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर हत्याकांड: नौ जुलाई तक जेल में ही रहेगा पहलवान सुशील कुमार, मंडोली से तिहाड़ जेल शिफ्ट

Fri, 25 Jun 2021 01:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर शुक्रवार को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मयंक अग्रवाल के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
Wrestler Sushil Kumar arrested - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रसाल स्टेडियम में चार मई के दिन पहलवान सागर धनखड़ की मारपीट के बाद हुई उसकी हत्या मामले में जेल में बंद पहलवान सुशील कुमार की न्यायिक हिरासत नौ जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही अब उसका नया ठिकाना मंडोली जेल नहीं बल्कि तिहाड़ जेल होगा।
विज्ञापन


आपको बता दें कि ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर शुक्रवार को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मयंक अग्रवाल के समक्ष पेश किया गया। वह हत्या, गैर-इरादतन हत्या और अपहरण के आरोपों का सामना कर रहे हैं। आरोपी के वकील के अनुसार उन्हें मंडोली जेल से तिहाड़ की जेल संख्या दो में भेजा गया है।

सुशील कुमार ने कथित संपत्ति विवाद को लेकर अपने साथियों के साथ मिलकर चार मई और पांच मई की मध्यरात्रि को स्टेडियम में सागर धनखड़ और उसके दो दोस्तों की पिटाई की थी। बाद में धनखड़ (23) की चोटों के कारण मौत हो गयी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने दावा किया कि सुशील कुमार हत्या का मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड’ है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी उपलब्ध हैं जिसमें सुशील कुमार और उसके साथियों को धनखड़ की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है।

सुशील कुमार को 23 मई को उनके साथी अजय कुमार सहरावत के साथ पकड़ा गया। अभी तक वह 10 और 23 दिनों की क्रमश: पुलिस और न्यायिक हिरासत में रह चुके हैं। घटना के संबंध में सुशील कुमार समेत कुल 10 लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें