फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल सेंटर के बाहर आधा दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़

Tue, 23 Dec 2014 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-63 एच ब्लॉक स्थित एक कॉल सेंटर के बाहर दो वेंडरों के कर्मचारियों व ड्राइवरों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान आधा दर्जन गाड़ियां में तोड़फोड़ की गई और एक वेंडर के दो कर्मचारी कॉल सेंटर के मैनेजर की सफारी व पिस्टल लूट कर भाग गए।
विज्ञापन


एच ब्लॉक में ई4ई कॉल सेंटर है। इसमें एक वेंडर के द्वारा कंपनी के कर्मचारियों को लाने ले जाने के लिए कुछ वाहन लगाए गए थे।  वेंडर का करार 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है। इससे पहले ही कंपनी ने दूसरे वेंडर के वाहनों को कंपनी में लगा लिया।

इस पर सोमवार देर शाम पहले वेंडर के कर्मचारी व ड्राइवर कंपनी के बाहर आ कर हंगामा करने लगे। उन लोगों ने दूसरे वेंडर के आधा दर्जन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों ने कंपनी में प्रवेश करने की कोशिश की तो कंपनी के मैनेजर योगेंद्र शर्मा ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने योगेश पर हमला कर उनकी सफारी व पिस्टल लूट ली। एसएचओ लक्ष्मी चौहान ने बताया कि तीन लोग घायल हुए हैं । हरेंद्र सिंह (40) व धर्मेंद्र (32) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले सागर व मनोज मल्होत्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लूटी गई सफारी और पिस्टल को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें