आरडब्लयूए ने नोएडा के सबसे चर्चित निठारी कांड की कमान अपने हाथों में ले ली है। आरडब्लयूए के अध्यक्ष एमपी सिंह यह केस एनपी सिंह सुप्रीम कोर्ट में लड़ेंगे।
निठारी मामले में अब एक नया मोड़ आया है। नोएडा की आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसियेशन) पूरे देश भर में चर्चा में रहती है। वहीं, एक बार फिर से शहर की आरडब्लयूए ने नोएडा के सबसे चर्चित निठारी कांड की कमान अपने हाथों में ले ली है। सोमवार को सुबह 8:00 बजे अध्यक्ष एमपी सिंह ने कई आधुनिक पदाधिकारी के साथ पीड़ितों से मिलकर वकालतनामा हस्ताक्षर करवाया। इनका यह केस एनपी सिंह सुप्रीम कोर्ट में लड़ेंगे। इस दौरान वकील भी साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
16 अक्तूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा के चर्चित निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली को दोषमुक्त कर दिया था। निचली अदालत ने उसे फांसी की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ उसने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोठी D-5 के मालिक मनिंदर सिंह पंढेर को भी कोर्ट ने बरी कर दिया था। यह फैसला न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति एसएएच रिजवी की अदालत ने सुनाया था।
सुरेंद्र कोली पर आरोप है कि वह पंढेर कोठी का केयरटेकर था और लड़कियों को लालच देकर कोठी में लाता था। निठारी गांव की दर्जनों लड़कियों गायब हो गईं। वह उनसे दुष्कर्म कर हत्या कर देता था। लाश के टुकड़े कर बाहर फेंक आता था।