फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP विधायक ने फाड़ी अधिसूचना की कॉपी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन जोरदार हंगामा हुआ। सदन में शोर-शराबा उस वक्त बढ़ गया जब बीजेपी विधायक विजेन्द्र गुप्ता ने प्रदेश सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव जब सदन के सामने रखा।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के खिलाफ रखा गया ये निंदा प्रस्ताव पास जरूर नहीं हुआ, लेकिन सदन में गहमागहमी का माहौल इससे जरूर पैदा हो गया। स्पीकर बोलते रहे कि ऐसे किसी शख्स का सदन में नाम ना लिया जाए जो सदन में मौजूद ना हो।

हंगामे के बीच विधायक असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने लगे। हालांकि स्पीकर ने विधानसभा सदस्यों से ये भी गुजारिश की वो इस तरह की भाषा का सदन में इस्तेमाल ना करे।
विज्ञापन


विधानसभा में बढ़ते हंगामें के बीच आप विधायक महेन्द्र सिंह ने अधिसूचना की कॉपी फाड़ दी। आप विधायकों के द्वारा NHA नोटिफिकेशन के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव के विरोध में बीजेपी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

सरकार ने बदल दिए अधिकारियों के विभाग

दिल्ली विधानसभा में अधिकारों की लड़ाई के बीच विशेष सत्र चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार ऐसा कोई मौका नहीं गंवाना चाहती जिससे वो अपने आपको बेहद मजबूत ना साबित करती हो।

केजरीवाल सरकार ने इस बहस के साथ ही अब दो अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। इन तबादलों की गाज जिन अधिकारियों पर गिरी है उनमें आनिंदो मजूमदार और परिमल राय का नाम शामिल है।

आनिंदो मजूमदार को दिल्ली वित्त आयोग में भेज दिया गया है तो वहीं दूसरी ओर परिमल राय को जन कल्याण और महिला विभाग दिया गया है। आपको बता दें कि बुधवार को सदम ने नोटिफिकेशन के खिलाप प्रस्ताव पारित हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें