फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RTI कार्यकर्ता की मौत: परिवार को मिले 50 लाख मुआवजा

Mon, 05 May 2014 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन ने ग्रेटर नोएडा में मारे गए आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रमोहन शर्मा को 50 लाख रुपये मुआवजा देने के लिए यूपी सरकार को पत्र लिखा है। साथ ही पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


शहर के जाने-माने आरटीआई एक्टिविस्ट एवं पद्मश्री डॉ. ब्रह्मदत्त ने प्रेस को जारी किए अपने बयान में कहा कि एसोसिएशन की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को पत्र लिखकर पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गई है।

हादसा या हत्या? कार में लगी आग, RTI एक्टिविस्ट की मौत

एसोसिएशन के प्रधान ओपी धामा एवं महासचिव रवींद्र चावला ने एक प्रस्ताव पारित कर चंद्रमोहन को शहीद का दर्जा देने और यूपी सरकार से आरटीआई कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन


सूचना का अधिकार बना लोगों की जान का दुश्मन

उनका कहना है कि भ्रष्टाचारी अधिकारी आरटीआई कार्यकर्ताओं को रास्ते से हटाने के लिए ही साजिश के तहत ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आरटीआई कार्यकर्ताओं ने घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक एसोसिएशन लड़ाई जारी रखेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें