फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस सेंटर पर ठीक होने के लिए दिया था मोबाइल, पेटीएम से निकाले 91 हजार रुपये

Fri, 02 Nov 2018 07:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
अगर आप अपने मोबाइल को सर्विस सेंटर में ठीक करने को दे रहे तो सावधान हो जाए। सभी मोबाइल नंबर डिलीट कर सर्विस सेंटर में ठीक करने को ही दें। ऐसा न हो कि मोबाइल बैलेट (पेटीएम) से आपकी रकम गायब हो जाए। 
विज्ञापन


कालकाजी में रहने वाले युवक के साथ ऐसा ही वाक्या सामने आया है। युवक ने अपना मोबाइल ओखला में स्थित सर्विस सेंटर में ठीक करने दिया था। युवक के पेटीएम से 91 हजार रुपये निकाले लिए गए, जबकि सिमकार्ड युवक के पास था। ओखला थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।  

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीएनजी किट लगाने का काम करने वाला युसूफ करीम (28) डीडीए फ्लैट्स, कालकाजी में रहता है। युसूफ करीम ने ओखला थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसने अपना मोटोरोला का मोबाइल फोन ओखला स्थित सर्विस सेंटर में दिया था। 
विज्ञापन


उसने सेंटर में अपने मोबाइल ठीक करने को दिया, तो वहां के कर्मचारी ने ये कहकर वापस दे दिया कि मोबाइल का डाटा सुरक्षित रखना पड़ेगा। युसूफ ने सिम अपने पास रख लिया था और मोबाइल फोन ठीक करने को दे दिया था। 
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े पांच बजे उसका मोबाइल लौटा दिया गया। जब उसने मोबाइल में सिम डाला तो उसे पेटीएम से एक ई-मेल मिला कि किसी ने उसके एकाउंट को लोगिंग किया है। इसके बाद उसे दूसरा मैसेज मिला कि उसके खाते से 19999 रुपये पेटीएम से निकाल लिए गए। इसके बाद सात और मैसेज मिले।  

इस तरह उसके पेटीएम से कुल 91 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि सर्विस सेंटर से ही पेटीएम से पैसे निकाले गए हैं। ओखला थाना पुलिस ने जालसाजी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जांच में पता लगा कि पश्चिमी बंगाल के एक मोबाइल नंबर पर चल रहे पेटीएम में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। ओखला पुलिस ने बृहस्पतिवार को सर्विस सेंटर के कई कर्मचारियों से पूछताछ की थी, हालांकि बृहस्पतिवार शाम तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें