फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं की छात्रा से कैब चालक ने किया दुष्कर्म, ऐसे हुआ दो महीने पहले की घटना का खुलासा

Fri, 02 Nov 2018 07:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में कैब ड्राइवर द्वारा बहाने से घर ले जाकर 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने डरा-धमकाकर छात्रा को चुप रहने के लिए कहा। 
विज्ञापन


दो माह पहले हुई घटना का खुलासा तब हुआ, जब छात्रा के परिजन स्कूल में पीटीएम में गए। वहां टीचर ने उन्हें सितंबर में एक दिन छात्रा के गैर-हाजिर रहने के बारे में बताया। पूछताछ करने पर छात्रा ने कैब चालक की करतूत परिवार को बता दी, जिसके बाद पुलिस ने पॉक्सो व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर 30 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्रा परिवार के साथ जोशी कॉलोनी में रहती है। वह पूर्वी दिल्ली के एक स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है। पड़ोस में आरोपी कैब चालक रहता है। इसके परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। करीब दो-तीन महीने से पीड़िता आरोपी की कैब में जा रही थी। पड़ोसी होने के नाते छात्रा की कैब चालक से पहचान हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि सितंबर के पहले सप्ताह में आरोपी छात्रा को स्कूल न ले जाकर बहाने से अपने कमरे पर ले गया। वहां डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में स्कूल की छुट्टी के समय छात्रा अपने घर चली गई। इधर छात्रा ने डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया था।
विज्ञापन

युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

करावल नगर इलाके में 19 वर्षीय युवती से डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया गया। घटना मंगलवार की है। पीड़िता अपने घर पर अकेली थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाला 26 वर्षीय युवक उसके घर में आ गया। गांव में रिश्तेदारों की बातचीत करने के बाद आरोपी ने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें