फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद किचन में बढ़ी टेंशन,गुरुग्राम में पीएनजी 1.15 रुपये महंगी

Tue, 06 Dec 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम

सार

अब 25.50 रुपये प्रति स्क्वायर क्यूबिक मीटर की दर से मिलेगी
विज्ञापन
पीएनजी से खाना पकाती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोटबंदी के दौर में किचन की अर्थव्यवस्था फिर बिगड़ेगी। सीएनजी और एलपीजी महंगी होने के साथ अब पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) के दाम में 1.15 रुपये प्रति वर्ग क्यूबिक मीटर का इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई दरें मंगलवार सुबह 6 बजे से लागू मानी जाएंगी।
विज्ञापन


दरों में बढ़ोतरी के पीछे गुजरात सरकार द्वारा नेचुरल गैस पर बढ़ाए गए टैक्स को कारण बताया जा रहा है। साइबर सिटी में वर्तमान में हरियाणा सिटी गैस द्वारा सेक्टर-15, 22, 34, 42, 43, 53, 54, 55 और 56 में पीएनजी की आपूर्ति की जा रही है।

इन इलाकों में करीब 11000 कनेक्शन हैं, जिनमें करीब 6000 स्क्वॉयर मीटर प्रतिदिन पीएनजी की खपत होती है। अभी तक पीएनजी 24.35 रुपये प्रति स्क्वॉयर क्यूबिक मीटर गैस की दर पर मिल रही थी, जो अब 1.15 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 25.50 रुपये प्रति स्क्वॉयर क्यूबिक मीटर की दर से मिलेगी।
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में एनसीआर के शहर फरीदाबाद में भी सीएनजी और पीएनजी की दरों में बढ़ोतरी की गई है। हरियाणा सिटी गैस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सतीश चोपड़ा ने बताया कि गुजरात सरकार द्वारा नेचुरल गैस पर लगाए गए टैक्स में बढ़ोतरी की गई है।

जिस कारण पीएनजी के दामों में 1.15 रुपये की बढ़ोतरी करने के लिए कदम उठाना पड़ा। आसानी से घरों में पीएनजी उपलब्ध हो, इसके लिए शहर के सेक्टर-30, 31, 49, 52 और 57 में पीएनजी की आपूर्ति के लिए लाइनें बिछाई जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें