फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Group D Recruitment: अभ्यर्थियों को ऐसे पता चलेगा परीक्षा केंद्र, ई-कॉल लेटर कर सकेंगे डाउनलोड

Thu, 13 Sep 2018 04:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Railway Recruitment Board
विज्ञापन

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से ग्रुप डी की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को गुरुवार को उनके परीक्षा केंद्र की जानकारी हो जाएगी। इतना ही नहीं परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के ई-कॉल लेटर भी डाउनलोड होने शुरू हो जाएंगे। परीक्षा केंद्र की जानकारी और  ई-कॉल लेटर भी उन्हीं अभ्यर्थियों के डाउनलोड होंगे जिनकी परीक्षा 17 सितंबर को है। 

विज्ञापन


दरअसल रेलवे ग्रुप डी के 62907 पदों की भर्ती परीक्षा 17 सितंबर से शुरू हो रही है। यूं तो परीक्षा 14 दिसंबर तक चलनी है, लेकिन बोर्ड ने अभी 17 सितंबर से 16 अक्तूबर के बीच का ही परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से नौ सितंबर से ही अभ्यर्थियों को इस बात की जानकारी मिलनी शुरू हुई है कि उनकी परीक्षा कब और किस शहर में होगी। 

परीक्षा केंद्र के संबंध में बोर्ड की ओर से कहा गया था कि संबंधित अभ्यर्थियों को उनकी परीक्षा तिथि के चार दिन पूर्व ही परीक्षा केंद्र की जानकारी दी जाएगी। क्योंकि परीक्षा की शुरूआत 17 सितंबर से शुरू हो रही है। इस वजह से 13 सितंबर को उन्हीं अभ्यर्थियों के ई-कॉल लेटर डाउनलोड होंगे, जिनकी  परीक्षा 17 सितंबर को है। इसके बाद 18 सितंबर वाली परीक्षा के अभ्यर्थियों के ई-कॉल लेटर 14 सितंबर को डाउनलोड होंगे। इसी के माध्यम  से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र का नाम और शिफ्ट के बारे में भी पता चलेगा। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें