नई दिल्ली में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आग की चपेट में आने एक शख्स की मौत हो गई है जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला मोरीगेट के एक गोदाम का है, जहां अचानक आग लग गई है।
आग की चपेट में आने से एक आदमी की झुलस कर मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से झुलस गया है। जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया है।