राउज एवेन्यू कोर्ट ने साउथ ग्रुप से जुड़े लिकर कारोबारी समीर महेंद्रू को राहत दी है। दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट ने आरोपी समीर महेंद्रू को दो हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी है।
समीर ने अपनी पत्नी की चिकित्सीय स्थिति के आधार पर अंतरिम जमानत मांगी थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब नीति केस में शराब व्यापारी समीर महेंद्रू को 28 सितंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था।