राउज एवेन्यू कोर्ट में सेंट्रल दिल्ली कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के नतीजे भी घोषित हो चुके हैं। नीरज ने अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की। जीत की घोषणा होने के बाद उनके समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान जीते हुए प्रत्याशियों का हौसला और जज्बा देखने लायक था।
विज्ञापन
समर्थक वकील अपने पसंदीदा उम्मीदवार के जीतने पर एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाते दिखे। यही नहीं, चयनित प्रत्याशी ढोल की थाप पर जमकर थिरके। नीरज ने अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की। विकास त्रिपाठी ने उपाध्यक्ष, विजय बिश्नोई ने सचिव, अभिनव गर्ग ने संयुक्त सचिव और प्रियंका तिवारी ने कोषाध्यक्ष पद पर बहुमत के साथ जीत दर्ज की है।
राउज एवेन्यू कोर्ट में पहली बार सेंट्रल दिल्ली कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए हैं। शुक्रवार को शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न होने के बाद शनिवार को देर रात तक मतगणना जारी रही। कुछ पदों की मतगणना को लेकर पक्षकारों के बीच बहस बढ़ने के बाद मतगणना को रोक दिया गया था।