प्रेम प्रसंग से नाराज छोटी बहन की जान लेने वाले भाई दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी बहन प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी थी। कई बार समझाया लेकिन नहीं मानीं। जिस वजह से गुस्से में आकर लोहे के सरिये से सिर पर वार कर दिया।
आरोपी दीपक (22) ने पुलिस को बताया कि रोशनी का पिछले दो साल कॉलेज के एक छात्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बारे में जब परिवार को पता चला तो रोशनी को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन रोशनी प्रेमी को भूलने के लिए तैयार नहीं थी।