फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट परीक्षा : 2 नवंबर से डाउनलोड होंगे रोल नंबर

Fri, 30 Oct 2015 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में पंचायत चुनाव स्थगित होने के साथ ही एचटेट परिक्षाओं की अनिश्चितता भी समाप्त हो गई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 14-15 नवंबर को होने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन


दो नवंबर से परीक्षार्थी अपने एचटेट रोल नंबर बोर्ड की बेवसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। दरसअल, एचटेट परीक्षा को लेकर इसबार बोर्ड से लेकर परीक्षार्थियों में भारी असमंजस था। कभी शिक्षा मंत्री की न तो कभी पंचायत चुनाव के अड़गे की वजह से परीक्षा को लेकर संशय था।

पंचायत चुनाव का मामला कोर्ट में जाने के बाद बोर्ड ने एचटेट परीक्षा के आयोजन की तिथि घोषित कर दी थी। दो नवंबर से परीक्षार्थी अपने रोल नंबर ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


बोर्ड ने महिला परीक्षार्थियों को बड़ी राहत देते हुए उनके परीक्षा केंद्र ब्लॉक स्तर पर ही बनाने का निर्णय लिया है जबकि पुरुष परीक्षार्थियों को लंबी दौड़ लगानी पड़ सकती है।

वहीं, दूसरी तरफ एचटेट में सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) के लिए आवेदन करने वाले करीब 40 हजार उम्मीदवारों को घरेलू जिलों में परीक्षा देने की सुविधा नहीं मिलेगी।

इनको दिल्ली, चंडीगढ़ व जिले से बाहर बनाए गए परीक्षा केंद्रों में ही एचटेट देना होगा। खंड शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें