फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों! मंत्रालय जाकर लूंगा 21 लीटर पेट्रोल का हिसाब

Wed, 04 Mar 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनो कार में पेट्रोल डालने में घपले का मामला इंडियन ऑयल के डायरेक्टर तक पहुंच गया है। बाट मापतौल विभाग ने भी मंगलवार को पेट्रोल पंप पर छापा मारा हालांकि मशीन में कोई गड़बड़ नहीं पाई गई।
विज्ञापन


पंप प्रबंधन से रिपोर्ट मांगी गई है कि कैसे नैनो की 15 लीटर टंकी में 21 लीटर पेट्रोल दर्शाकर रुपये वसूले गए। दूसरी ओर पंप प्रबंधन एमएमजी के लैब टेकभनीशियन पर समझौते का दबाव बना रहा है।

मंगलवार सुबह ही लैब टेकभनीशियन अरुण कुमार तोमर ने ईमेल से इस पूरे प्रकरण की शिकायत इंडियन ऑयल के डायरेक्टर अविनाश कपूर से कर दी।

डायरेक्टर अविनाश कपूर ने तुरंत ही कार्रवाई का भरोसा दिया और कहा कि वह एक-दो दिन में गाजियाबाद का दौरा करेंगे और कार मालिक से मिलेंगे।

दूसरी ओर मंगलवार को बाट मापतौल विभाग के सीनियर इंस्पेक्टर हरीशचंद्र प्रजापति ने पेट्रोल पंप की मशीन की जांच की।

उन्होंने कार मालिक अरुण के भी बयान दर्ज किए। मामला तूल पकड़ता देख पंप प्रबंधन ने इसे ऑपरेटर की गलती बताते हुए उसे नौकरी से निकाल दिया है।

बता दें कि जिला एमएमजी अस्पताल के लैब टेकभनीशियन सुपरवाइजर अरुण कुमार तोमर सोमवार शाम अपनी नैनो कार में पेट्रोल डलवाने ठाकुरद्वारा स्थित एक पेट्रोल पंप पर गए थे।
विज्ञापन


वहां पंप ऑपरेटर ने उनसे 21.44 लीटर पेट्रोल के पैसे वसूले, जबकि नैनो कार की टंकी ही मात्र 15 लीटर की होती है।

पंप का लाइसेंस भी हो सकता है निरस्त
घपला करने के आरोपियों पर पेट्रोलियम मंत्रालय की गाइडलाइन बेहद कड़ी है। जांच में अगर गड़बड़ी साबित हो जाती है तो पंप का लाइसेंस निरस्त भी हो सकता है। मापतौल विभाग की रिपोर्ट पर डीएसओ इसकी सिफारिश पेट्रोलियम मंत्रालय को भेज सकते हैं।

हमारा कार मालिक से समझौता हो गया है। कोई बड़ा मामला नहीं था। पंप की मशीन जांच में ठीक मिली है। गलतफहमी थी, अब कोई विवाद नहीं है। - सिद्धार्थ कुमार, मैनेजर टाप फ्यूल पेट्रोल पंप, हापुड़ तिराहा।

पेट्रोल पंप की जांच में मशीन सही पाई गई है। जब कंप्यूटर पर सोमवार की शाम 7 से 7.30 बजे की डिलीवरी रिपोर्ट देखी गई तो कार में 14.5 लीटर पेट्रोल ही डाला गया था। गड़बड़ी सेल्समैन ने की। सेल्समैन ने कंप्यूटराइज्ड की बजाय मैनुअल पर्ची पर 21.44 लीटर तेल लिखकर पूरे रुपये भी वसूल लिए। शिकायत इसी बात की थी कि जब नैनो की टंकी ही 15 लीटर की होती है तो कैसे उसमें 21 लीटर तेल आ गया। इसकी रिपोर्ट पंप से मांगी गई है। - हरीश प्रजापति, वरिष्ठ निरीक्षक माप-तौल विभाग।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें