फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दुकान बेचने में भी घबराने लगे राबर्ट वाड्रा!

Fri, 23 May 2014 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों में भाजपा के निशाने पर रहे प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने एक्सपो मार्ट में अपनी दुकान को बेचने में फूंक-फूंक कर कदम रखा।
विज्ञापन


रॉबर्ट वाड्रा की यहां एक्सपो मार्ट में एक दुकान है। पिछले दिनों होम एक्सपो में वाड्रा यहां पहुंचे थे और काफी देर तक अपनी दुकान पर भी बैठे थे। वाड्रा का फैशन फुटवेयर का कारोबार है।

एक्सपो मार्ट स्थित इस दुकान को वाड्रा ने बुधवार को बेच दिया। निबंधन कार्यालय पहुंचे वाड्रा दुकान बेचने संबंधी औपचारिकता में फूंक-फूंक कर कदम रखते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकॉर्ड के मुताबिक उन्होंने यह दुकान 1.10 करोड़ रुपये में बेची है। निबंधन कार्यालय के अनुसार जितने में बिक्री होती उसका पांच प्रतिशत स्टाम्प शुल्क लगता है।

इस लिहाज से करीब 5.50 लाख रुपये होता है। इतने रुपये के स्टाम्प दुकान खरीदने-बेचने में लगाए गए।

सूत्रों के अनुसार इस दौरान वाड्रा काफी चौकन्ने रहे। गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों में वाड्रा भाजपा के निशाने पर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें