फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: तेल गिरने का झांसा देकर कार से बैग ले उड़े बाइक सवार बदमाश, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Fri, 07 Jul 2023 06:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पीड़ित के मुताबिक इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनकी कार के साथ चल रहे थे। उन्होंने कार से तेल गिरने की बात कही। तारीख ने अपनी कार को चौथे पुश्ता के पास सड़क किनारे खड़ी कर जांच पड़ताल करने लगे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू उस्मानपुर इलाके में तेल गिरने का झांसा देकर कार से बैग उड़ाने का मामला सामने आया है। बैग में 1.75 लाख रुपये और कागजात थे। वारदात को बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


तारीख अंसारी सपरिवार लक्ष्मी नगर के रमेश पार्क इलाके में रहते हैं। वह अपना निजी कारोबार करते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर में वह अपनी कार से किसी काम से भजनपुरा की ओर जा रहे थे। पीड़ित के मुताबिक इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनकी कार के साथ चल रहे थे। उन्होंने कार से तेल गिरने की बात कही। तारीख ने अपनी कार को चौथे पुश्ता के पास सड़क किनारे खड़ी कर जांच पड़ताल करने लगे।

जांच पड़ताल के बाद वह कार में बैठकर चलने लगे। इसी दौरान उनकी नजर बगल वाली सीट पर पड़ी। जहां से उनका बैग गायब था। पीड़ित के मुताबिक बैग में 1.75 लाख रुपये, लैपटॉप, मोबाइल फोन, पैन कार्ड, आधार कार्ड, दो बैंक का क्रेडिट और डेबिट कार्ट के अलावा अन्य कागजात थे। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। अपनी शिकायत में उन्होंने दोनों युवकों पर चोरी का शक जताया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और पीड़ित के बयान पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें