फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: लूटपाट करने वाले बदमाशों से भिड़ी महिला, लोगों की मदद से एक को दबोचा, दूसरा बदमाश फोन छीनकर हुआ फरार

Fri, 07 Jul 2023 05:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

बदमाश का साथी महिला का फोन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जबकि फरार बदमाश की तलाश में जुट गई है।
 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो विधायकों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के वेलकम इलाके में एक महिला बदमाशों से भिड़ गई। बदमाशों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और मोबाइल लूटकर भागने लगे। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए भागते बदमाशों का शोर मचाकर पीछा किया और लोगों की मदद से एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि बदमाश का साथी महिला का फोन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जबकि फरार बदमाश की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


कविता अपने पति सुमन कुमार और बच्चे के साथ सुभाष पार्क शाहदरा इलाके में रहती है। कविता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 जुलाई की शाम वह अपने बेटे के साथ झील पार्क जाने के लिए पैदल ही घर से निकली। मुस्कान चौक से केशव चौक जाने के दौरान पीछे से स्कूटी से दो लड़के आए। पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से फोन छीनने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन को जोर से पकड़ लिया।

आरोपी ने उसका हाथ नहीं छोड़ा और उसे धक्का देकर गिरा दिया। उसके बाद हाथ मरोड़कर बदमाश उससे मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश वहां से भागने लगे। उसने हिम्मत कर बदमाशों का शोर मचाकर पीछा किया। आस पास मौजूद लोगों ने स्कूटी को रोक लिया। पीछे बैठा युवक वहां से फोन लेकर फरार हो गया। लोगों ने स्कूटी चला रहे युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। उसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। लोगों ने बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान वेलकम निवासी दानिश (21) के रूप में हुई है। फरार हुए बदमाश की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें