फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज का तोहफा: सस्ते में सफर कर सकेंगे स्टूडेंट

Sun, 07 Dec 2014 11:37 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम ने स्टूडेंट को सस्ते में सफर कराने की तैयारी की है। स्टूडेंट को स्मार्ट कार्ड बनाकर दिए जाएंगे। इन पर वह 25 दिन का किराया देकर 60 दिन तक यात्रा कर सकेंगे। इसी कार्ड से वह कॉलेज कैंपस और बाजार में खरीदारी भी कर सकेंगे।
विज्ञापन


आईसीआईसीआई बैंक के सहयोग से स्टूडेंट स्मार्ट कार्ड तैयार कराए जा रहे हैं। इन कार्ड से सफर करने पर स्टूडेंट को 25 दिन के किराए की धनराशि में 60 दिन का सफर कराया जाएगा।

इस कार्ड का प्रयोग वह डेबिट कार्ड के रूप में भी कर सकेंगे। इससे कॉलेज कैंपस की दुकानों और बाजारों में खरीदारी की जा सकेगी।

एआरएम अतुल श्रोती ने बताया कि छात्रों के लिए स्टूडेंट स्मार्ट कार्ड सूबे में किसी भी रोडवेज डिपो से प्राप्त किए जा सकते हैं।

इन कार्ड को किसी भी आईसीआईसीआई बैंक या रोडवेज डिपो से रिचार्ज कराया जा सकेगा। कार्ड के प्रयोग में टूर के ट्रिप का सिस्टम होगा। इसमें वर्किंग डे और अवकाश का कोई अंतर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें