परिवहन विभाग ने अपनी लंबे रूट वाली सभी बसों में मोबाइल-लैपटॉप चार्जर और वाईफाई की सुविधा देने की योजना बनाई है। अभी तक यह सुविधा कुछ चुनिंदा बसों में ही उपलब्ध है।
रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव चौधरी ओमवीर सिंह ने बताया कि अभी तक केवल जनरथ और वॉल्वो की चुनिंदा बसों में ही इसकी सुविधा थी।
अब लंबे रूट की सभी बसों में मोबाइल-लैपटॉप चार्जर और वाईफाई की सुविधा दी जाएगी। परिवहन निगम समय की जरूरत के अनुसार बदल रहा है। इसको ध्यान में रखकर ही रोडवेज ने नया सिस्टम तैयार किया गया है।