फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात 10 बजे के बाद नहीं मिलेंगी रोडवेज बसें

Fri, 19 Dec 2014 12:54 AM IST
अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड बढ़ते ही यात्रियों के लिए मुसीबत हो सकती है। रात को सफर करने वाले यात्रियों को रात दस बजे के बाद रोडवेज की बसें नहीं मिलेंगी। इसके साथ ही 25 से कम सवारियां होने पर भी बसें नहीं चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


रोडवेज की ओर से देर रात में साधारण बसें नहीं चलाने का फैसला किया गया है। इससे बुलंदशहर, मेरठ, चंदौसी, धामपुर, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद, एटा, मैनपुरी आदि जगहों के यात्रियों को समस्या होगी।

रोडवेज के आरएम पीके बोस बताया कि रोडवेज ने सभी डिपो को 25 से कम सवारियां होने पर बस नहीं चलाने के निर्देश दिए है। अतिरिक्त सवारियां होने पर उन्हें दिल्ली की ओर से आ रही बसों में बिठाया जाएगा।
विज्ञापन


गाजियाबाद से दौड़ने वाली बसों पर रात में सेवा रद्द करने के फैसले का असर पड़ेगा। लखनऊ, बरेली और कानपुर के चलाई जाने वाली वॉल्वो और एसी बसों को पहले की तरह ही रात में चलाया जाएगा।

हल्द्वानी, देहरादून और ऋषिकेश की एसी बसें रद्द
सवारियों की संख्या पर्याप्त न होने से हरिद्वार, ऋषिकेश और हल्द्वानी जाने वाली एसी बसों को बुधवार और बृहस्पतिवार को रद्द कर दिया गया। बताया गया कि एसी बसों की सवारियां पूरी होने पर ही बसें रवाना की जाएंगी।

20 दिसंबर से सुबह एक घंटे देरी से बसें
रोडवेज ने बसों का समय बदल दिया है। गाजियाबाद रीजन की सभी छह डिपो से सुबह छह बजे से चलने वाली बसें सात बजे से चलेंगी। वहीं, आठ बजे के बाद की सभी बसों के प्रस्थान का समय पहले की तरह ही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें