फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से बाइक सवारों ने की लाखों की लूटपाट

Sat, 03 Jan 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम को पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने व्यापारी से पांच लाख रुपये, दो अंगूठी और सोने की चेन लूट ली। बदमाश व्यापारी की कार की चाभी भी साथ ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दादरी कोतवाली क्षेत्र के लुहारली गांव निवासी चमन सिंह पुत्र राजवीर सिंह वेनेजिया मॉल के पास शॉपिंग कांप्लेक्स स्थित यूको बैंक से पांच लाख रुपये निकालकर कार में गांव की ओर जा रहे थे।

ऐच्छर की ओर पल्सर बाइक सवारों ने ओवरटेक करके पिस्टल दिखाकर उन्हें रुकवा लिया। एक बदमाश ने व्यापारी के हाथ से दो अंगूठी, गले से सोने की चेन और रुपयों का बैग ले लिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पीड़ित ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी। कासना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शहर के सभी रास्तों पर वाहनों की चेकिंग की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि घटना के बाद मुकदमा दर्ज करके बदमाशों की तलाश की जा रही है।

रेकी के बाद दिया घटना को अंजाम
व्यापारी से लूट की घटना को बदमाशों ने रेकी करके अंजाम दिया है। साइट फोर में ज्यादातर व्यापारियों द्वारा ही कारोबार किया जाता है। इसके अलावा बैंक से रुपये के लेन-देन के  दौरान पहले भी कई बार रेकी करके लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें