फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से हुआ विवाद तो नवविवाहिता लगा ली फांसी

Sat, 03 Jan 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के एक बिल्डर की साइट (जेपी ग्रीन्स) पर पति से विवाद के बाद नवविवाहिता सपना ने फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि मूलत: दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) निवासी अरविंद कुमार मजदूरी करता है।
विज्ञापन


करीब एक साल पहले उसकी शादी ग्रेटर नोएडा में ही पश्चिम बंगाल की रहने वाली सपना से हुई थी। बृहस्पतिवार शाम सपना और अरविंद में विवाद हो गया। इसके बाद से महिला ने कंपनी के अंदर बने टीनशेड में गॉर्डर से फांसी लगा ली। पुलिस पति से पूछताछ कर रही है।

बाइक को मारी टक्कर, दो छात्र घायल
सूरजपुर-कासना मेन रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर होंडा सिटी कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छात्र मिनहाज और मोहम्मद कवनेरजा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र एनआईईटी में बीटेक की परीक्षा देने जा रहे थे। पुलिस आरोपी कार चालक को तलाश रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें