फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 18 नवंबर को मनेगा रेजांगला शौर्य दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। श्रीकृष्णा यादव महासभा की ओर से 18 नवंबर को तालकटोरा स्टेडियम में रेजांगला शौर्य दिवस मनाया जाएगा। इसमें दिल्ली सहित देशभर से यादव समाज के गणमान्य लोग शामिल होंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को नजफगढ़ के खैरा गांव में महासभा की पंचायत हुई। इसका आयोजन महासभा की दिल्ली प्रदेश महिला अध्यक्ष निर्मल अजीत यादव ने किया, जबकि अध्यक्षता मोवासी राम यादव ने की।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली ओबीसी आयोग के पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि रेजांगला युद्ध में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देकर देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों के सम्मान में शौर्य दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यादव समाज के गौरवशाली इतिहास, शौर्य और बलिदान को देश के सामने प्रमुखता से रखना महासभा का उद्देश्य है। साथ ही समाज की सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर थान सिंह यादव ने समाज के लोगों से आयोजन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर भागीदारी करने की अपील की। पंचायत में राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष निशा यादव, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री हेमंत यादव, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र यादव आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें