फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकिये के नीचे रखी थी रिवाल्वर और कारतूस, चोरी

Tue, 11 Feb 2014 06:51 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में मेवला महाराजपुर क्षेत्र के एक शादी समारोह में शामिल होने आए व्यक्ति की लाइसेंसी रिवाल्वर व 13 जिंदा कारतूस चोरी हो गए। थाना सूरजकुंड पुलिस ने मामला दर्ज कर रिवाल्वर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना मेवला महाराजपुर इलाके की है। यहां के निवासी विजय भाटी के लड़के की शादी सोमवार को थी। उसमें शामिल होने रविवार को विजय के रिश्तेदार राजबीर सिंह यूपी के आगरा से आए थे। उनका पड़ोसी मुन्ना लाल भी साथ था।

यह भी पढ़ें:घरातियों और बारातियों के बीच चले लाठी-डंडे, चाकू

राजबीर ने थाना सूरजकुंड पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शादी समारोह के कारण अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर व 13 जिंदा कारतूस भी साथ लेकर आया था।

रविवार रात को अपने पड़ोसी मुन्ना लाल के साथ अपनी रिवाल्वर व कारतूस तकिए के नीचे रख कर सोया था। लेकिन जब सोमवार सुबह 6 बजे उठा तो रिवाल्वर व कारतूस गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें