फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: कारोबार में घाटा होने पर रेस्टोरेंट मालिक बन गया लुटेरा, महिला से लूटपाट के प्रयास के दौरान रंगेहाथ पकड़ा

Tue, 28 Jun 2022 09:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

रानीबाग में रहने वाली एक महिला अपने पांच साल के बेटे और घरेलू सहायिका के साथ कार से सब्जी मंडी में खरीदारी के आई थी। इसी दौरान बदमाश कार का दरवाजा खोलकर पिछली सीट पर बैठ गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारोबार में घाटा होने पर एक रेस्टोरेंट कारोबारी लूटपाट करने लगा। रानीबाग इलाके में एक महिला की गर्दन पर चाकू रखकर लूटपाट करने के दौरान गश्त कर रहे सिपाही ने उसे दबोच लिया। तफ्तीश के दौरान पता चला कि आरोपी पर बहादुरगढ़ में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके कब्जे से पुलिस ने रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाला एक चाकू बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान ओमेक्स सिटी, सेक्टर 15 बहादुरगढ़ निवासी सचिन भूटानी (43) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना 18 जून की है। रानीबाग में रहने वाली एक महिला अपने पांच साल के बेटे और घरेलू सहायिका के साथ इको स्पोर्टस कार से सब्जी मंडी में खरीदारी के आई थी। खरीदारी करने के बाद महिला कार में बैठने लगी। इसी दौरान बदमाश कार का दरवाजा खोलकर पिछली सीट पर बैठ गया। उसने महिला के गर्दन पर चाकू लगाकर उसे नकदी और अन्य कीमती सामान हवाले करने के लिए कहा।

महिला ने शोर मचा दिया और बेटे व घरेलू सहायिका सहित कार से उतर कर भागी। बदमाश मौका पाकर आरोपी कार की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया और कार लेकर भागने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर वहां गश्त कर रहे सिपाही गौरव ने वहां आकर बदमाश को काबू में कर लिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का प्रयास का मामला दर्ज कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में सचिन ने बताया कि वह बहादुरगढ़ में रहता है। वहां उसने रेस्टोरेंट का कारोबार शुरू किया था। लेकिन कारोबार में घाटा होने के बाद वह लूटपाट की वारदात को अंजाम देने लगा। पहले वह दो साल तक रानीबाग इलाके में रहता था। उसे पता था कि रानीबाग इलाके में पैसे वाले लोग रहते हैं। इसलिए वह इस इलाके में लूटपाट करने के लिए आ गया। उसने महिला और बच्चे को देखकर आसानी से लूटपाट करने की मंशा से उनकी कार में घुस गया। तफ्तीश के दौरान पुलिस को पता चला कि सचिन पर बहादुरगढ़ में पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें