फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल ऐप से होगी स्टेडियम की बुकिंग

Tue, 07 Jul 2015 11:25 PM IST
संदीप वर्मा/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद कैप्टन विजय सिंह पथिक स्टेडियम वाई-फाई किया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने तैयारी कर ली है। अगस्त के अंत तक यहां सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। साथ ही मोबाइल ऐप के जरिये क्रिकेट स्टेडियम, स्वीमिंग, पूल और टेनिस कोर्ट की बुकिंग घर बैठे करा सकेंगे।
विज्ञापन


ग्रेनो प्राधिकरण द्वारा स्टेडियम का कार्य ब्लॉक वाइज अगस्त से लेकर नवंबर तक पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। प्राधिकरण के चेयरमैन और सीईओ रमा रमण ने स्टेडियम परिसर को वाई-फाई जोन बनाने का निर्णय लिया है।

यहां आने वाले मेंबर्स, खिलाड़ियों, कोच, स्टाफ, आदि की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वाई-फाई जोन बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया की तैयारी चल रही है। प्राधिकरण का आईटी सेल प्रोजेक्ट की लागत की जांच कर रहा है। साथ ही एक मोबाइल ऐप भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें स्टेडियम के खेल परिसरों में बुकिंग का डाटा फीड किया जाएगा। इसके आधार पर एक गेम खेल रहे खिलाड़ी द्वारा दूसरे कोर्ट की बुकिंग अपने मोबाइल पर कराई जा सकेगी। वहीं, स्टेडियम से दूर बैठा खिलाड़ी भी इस सुविधा का लाभ ले सकेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें