फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंघु बॉर्डर पर 3 दिन दिखाई जाएगी धार्मिक फिल्म, लोहे से बनाया जा रहा नया मंच

Sat, 26 Dec 2020 09:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सिंघु बॉर्डर पर बैठे किसान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सिंघु बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों को आगामी 3 दिनों तक धार्मिक फिल्म बड़े स्क्रीन पर दिखाई जाएगी। इस कड़ी में शनिवार को पहले दिन धार्मिक फिल्म चार शहजादे दिखाई गई है।

विज्ञापन


मंच संचालन से जुड़े एक कार्यकर्ता ने बताया कि आंदोलनरत किसानों को धार्मिक पहलू से जोड़े रखने के क्रम में धार्मिक फिल्मों को दिखाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए कई धार्मिक फिल्मों का चयन किया गया है। प्रत्येक शाम को किसानों को सिख धर्म से जुड़ी धार्मिक फिल्मों को दिखाया जाएगा और आंदोलन से बने रहने के लिए प्रेरणा दी जाएगी।

200 किलो से अधिक लोहे से तैयार किया जा रहा नया मंच
सिंधु बॉर्डर पर मेन रोड पर ही दूसरा मुख्य मंच तैयार किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस मुख्य मंच को पहले के मुकाबले काफी मजबूती से तैयार किया जा रहा है। इसमें 200 किलो से भी अधिक लोहे का इस्तेमाल हो रहा है वहीं, मंच के ऊपर लगाए गए टेंट पर भी तिरपाल की दोहरी परत को लगाया गया है जिससे बारिश और ठंड से बचा जा सके।
विज्ञापन


मंच को तैयार कर रहे एक सेवादार ने बताया कि मंच को करीब 3 फुट ऊंचा बनाया जाएगा। इसमें लोहे के पोल पर लकड़ी की प्लाई लगाया जाएगा। वहीं, मंच के नीचे की जगह का इस्तेमाल सामान रखने के लिए किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें