फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: गणतंत्र दिवस और सेना दिवस परेड में शामिल होने आए 150 जवान कोरोना संक्रमित

Sat, 26 Dec 2020 09:53 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
परेड की रिहर्सल करते पुलिस जवान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस और सेना दिवस परेड में भाग लेने के लिए पिछले कुछ हफ्तों में अलग-अलग जगहों से दिल्ली पहुंचे लगभग 150 सैन्यकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों परेड में भाग लेने वाले सभी कर्मियों को कोविड-19 संक्रमण से बचाने के लिए तैयार किए गए एक सख्त प्रोटोकॉल के तहत अनिवार्य कोरोना जांच के दौरान उनमें संक्रमण का पता चला।

विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि नवंबर के अंत से ही 2,000 से अधिक सैन्यकर्मी परिवहन के विभिन्न साधनों का उपयोग करते हुए गणतंत्र दिवस और सेना दिवस परेड के लिए दिल्ली पहुंचे हैं और उन सभी को 'सुरक्षित वर्ग' में डालने से पहले कोरोना जांच करानी पड़ी।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है उन्हें 'सुरक्षित वर्ग' में रखा जा रहा है। यह वर्ग उन सभी कर्मियों को समायोजित करने के लिए बनाया गया है जो परेड की टुकड़ियों का हिस्सा होंगे। सूत्रों ने कहा कि संक्रमित पाए गए 150 जवानों में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं और ठीक होने के बाद सुरक्षित वर्ग में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि हम गणतंत्र दिवस और सेना दिवस परेड के प्रतिभागियों के लिए एक बहुत ही सख्त कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। महामारी को देखते हुए जवानों की सुरक्षा के लिए बड़ी रणनीति के रूप में सुरक्षित वर्ग स्थापित किया गया है।

सेना ने लद्दाख में और नियंत्रण रेखा के साथ-साथ कुछ संरचनाओं में भी 'सुरक्षित वर्ग' स्थापित किए गए हैं। सूत्रों ने कहा कि जो सैनिक संक्रमित पाए गए हैं उन्हें पृथकवास और चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें