फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए गेस्ट व अनुबंध शिक्षकों को रिलीव करें

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीबीएसई का मूल्यांकन कार्य हो रहा प्रभावित, उत्तरपुस्तिकाओं की जांच धीमी हो रही
विज्ञापन


- सीबीएसई की ओर से शिक्षा निदेशालय को लिखा गया पत्र, तुरंत निर्देश जारी करने की अपील

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूल अपने यहां कार्यरत गेस्ट और अनुबंध आधारित शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य के लिए रिलीव नहीं कर रहे हैं। मूल्यांकन कार्य के लिए शिक्षकों को स्कूलों से राहत नहीं मिलने के कारण मूल्यांकन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इस बारे में बोर्ड के पास मुख्य नोडल सुपरवाइजर और हेड एग्जामिनर्स की ओर से यह शिकायत आई है। इस पर सीबीएसई ने शिक्षकों को जल्द रिलीव करने के लिए स्कूलों से कहा है।
स्कूल एक सर्कुलर का हवाला देते हुए गेस्ट शिक्षकों को मूल्यांकन या अन्य बोर्ड संबंधी कार्यों के लिए राहत देने से इन्कार कर रहे हैं। यह सर्कुलर 21 अक्तूबर 2024 को जारी किया गया था, जिसमें स्कूलों को गेस्ट शिक्षकों को ऐसे कार्यों के लिए न भेजने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


हालांकि बोर्ड का मानना है कि गेस्ट और अनुबंध शिक्षक पूरे वर्ष नियमित शिक्षकों की तरह ही छात्रों को पढ़ाते हैं और कई मामलों में वे शिक्षकों की कमी को भी पूरा करते हैं। ऐसे में उन्हें मूल्यांकन कार्य के लिए राहत न देना उचित नहीं है।
विज्ञापन


इस कारण से सीबीएसई की ओर से शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों को गेस्ट टीचर्स, अनुबंध शिक्षक और नियमित शिक्षक जिन्हें मूल्यांकन कार्य के लिए हेड एग्ज़ामिनर-एग्ज़ामिनर के तौर पर नियुक्त किया गया है, उन्हें रिलीव करने के लिए जरुरी निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें