फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lord Buddha: थाईलैंड से भारत वापस लाए गए भगवान बुद्ध के अवशेष, दिल्ली में की गई पूजा अर्चना

Tue, 19 Mar 2024 06:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इन पवित्र अवशेषों को एक प्रदर्शनी के तहत थाईलैंड के बैंकॉक में 22 फरवरी से तीन मार्च तक प्रदर्शित किया गया। दुनियाभर के बौद्ध अनुयायियों द्वारा इन पवित्र अवशेषों को 'राजकीय अतिथि के दर्जे के अनुरूप भारतीय वायु सेना के विशेष विमान में ले जाया गया था।
विज्ञापन
भगवान बुद्ध के अवशेषों की पूजा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाईलैंड से भारत वापस लाए गए भगवान बुद्ध के अवशेषों की दिल्ली में मंगलवार को विशेष पूजा की गई। इस दौरान बौद्ध भिक्षु और धार्मिक प्रमुख ने भगवान बुद्ध की प्रार्थना सभा में शामिल हुए। बता दें कि भगवान बुद्ध, उनके शिष्यों अरहत सारिपुत्र और अरहत मौदगलायन के पवित्र अवशेष आज ही शाम को भारत लाए गए हैं। 

विज्ञापन


इन पवित्र अवशेषों को एक प्रदर्शनी के तहत थाईलैंड के बैंकॉक में 22 फरवरी से तीन मार्च तक प्रदर्शित किया गया। दुनियाभर के बौद्ध अनुयायियों द्वारा इन पवित्र अवशेषों को 'राजकीय अतिथि के दर्जे के अनुरूप भारतीय वायु सेना के विशेष विमान में ले जाया गया था। 

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने पहले कहा था कि यह पहली बार है कि भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों के पवित्र अवशेषों को एक साथ प्रदर्शित किया गया है। संस्कृति मंत्रालय ने पहले नई दिल्ली में घोषणा की थी कि पवित्र अवशेष 22 फरवरी से तीन मार्च तक बैंकॉक में एक विशेष मंडप में प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अनुसार इन पवित्र अवशेषों को 4 से 8 मार्च तक हो कुम लुआंग, रॉयल रुजाप्रुक, चियांग माई में, 9 से 13 मार्च तक वाट महा वानाराम, उबोन रतचथानी में और 14 से 18 मार्च तक वाट महाथाट, एओलुएक, क्राबी में प्रदर्शित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें