फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: प्राइवेट छात्रों के लिए दसवीं-बारहवीं की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-लेट फीस के साथ 24 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक किया जा सकता आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने फरवरी-मार्च 2027 में होने वाली दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नियमित छात्रों की एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट) पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के बाद बोर्ड ने बृहस्पतिवार से प्राइवेट छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। प्राइवेट छात्र 23 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध व्यक्तिगत परीक्षार्थी लिंक के माध्यम से परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं।
छात्रों को 23 अक्तूबर तक आवेदन करने पर प्रति विषय 320 रुपये शुल्क देना होगा। अतिरिक्त विषय की परीक्षा के लिए भी प्रति विषय 320 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, बारहवीं के छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए प्रति विषय 160 रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

लेट फीस के साथ 30 अक्तूबर तक आवेदन : जो छात्र 23 अक्तूबर तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, वे 24 से 30 अक्तूबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए 2000 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन फॉर्म भरने और फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान छात्र जिस परीक्षा केंद्र का विकल्प चुनेंगे, उसी के आधार पर उन्हें परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। बोर्ड ने छात्रों को आवेदन से पहले पात्रता, विषयों और अन्य आवश्यक निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है।
इन छात्रों को मिलेगा आवेदन का मौका : सीबीएसई के अनुसार, बोर्ड परीक्षा 2021, 2022, 2023, 2024, 2025 और 2026 में अनुत्तीर्ण या अनिवार्य पुन: परीक्षा के लिए घोषित किए गए छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा सत्र 2025-26 में उत्तीर्ण वे परीक्षार्थी भी आवेदन कर सकते हैं, जो एक या अधिक विषयों में अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए दोबारा परीक्षा देना चाहते हैं।
विज्ञापन

मुख्य परीक्षा और सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025-26 में कंपार्टमेंट प्राप्त करने वाले छात्र भी पंजीकरण करा सकेंगे। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से कहा है कि फॉर्म भरने से पहले सभी पात्रता शर्तों, विषयों और आवश्यक दिशा-निर्देशों की जांच कर लें, ताकि आवेदन में किसी तरह की त्रुटि न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें