फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक रजिस्टर खोलेगा बिजली विभाग की पोल

Wed, 05 Mar 2014 03:05 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में बिजली सप्लाई के दावों और हकीकत की पोल अब रजिस्टर खोलेगा। विद्युत निगम में सप्लाई को लेकर विभाग और आम लोगों में अक्सर आरोप-प्रत्यारोप का दौरा जारी रहता है।
विज्ञापन


ऐसे में अब शहर में होने वाली बिजली सप्लाई की हकीकत रजिस्टर में दर्ज होगी। यूपीपीसीएल के चेयरमैन ने हर बिजली घर के फीडर की जानकारी एकत्र करने का आदेश दिया है, जिससे हर दस दिन पर इसकी जांच हो सके।
बिजली विभाग नोएडा में चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति की बात कहता है।

वहीं, दूसरी तरफ अक्सर अघोषित बिजली कटौती की मार पड़ती है, लेकिन इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल पाती। शासन स्तर पर नोएडा नो कट जोन में है, लेकिन कई बार यह दावा खोखला साबित हो जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसानों ने नोएडा कलेक्ट्रेट पर जड़ा ताला

ऐसे में बिजली आपूर्ति की सटीक जानकारी एकत्र करने का जिम्मा फीडरों को सौंप दिया गया है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने जानकारी एकत्र करने का आदेश दिया है।

इसमें बिजली घर से जुड़े सभी फीडरों की दस दिन की स्थिति का आकलन होगा, जिसका डाटा एक रजिस्टर में दर्ज करना होगा।

रजिस्टर का औचक निरीक्षण किया जाएगा, जिसके लिए चेयरमैन द्वारा अधिकारी नियुक्त होंगे। रजिस्टर में गलत इंट्री करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें