फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बढ़ा कोरोना: स्वास्थ्य विशेषज्ञ बोले- बढ़ते मामलों के बीच राजधानी में मास्क पर जोर देना बेहद जरूरी, चले ये अभियान

Tue, 12 Apr 2022 10:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में बढ़ी कोरोना संक्रमण दर को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि अब मास्क पर बेहद जोर देने की जरूरत है। जुर्माना हटाने के बाद दिल्ली में तस्वीर बदल रही है। लोग लापरवाह हो रहे हैं। मास्क को लेकर जिला वार अभियान चलाने की जरूरत है। साथ ही बाजारों में लापरवाही पर टोकना भी जरूरी हो गया है। 
विज्ञापन
बाजारों में बिना मास्क घूम रहे लोग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में अब मास्क पर जोर देना बहुत जरूरी है। मौजूदा समय में मास्क नहीं पहनने पर दिल्ली में जुर्माना नियम लागू नहीं है लेकिन इससे लोग लापरवाह हो रहे हैं। बाजारों से लेकर अन्य सार्वजनिक स्थलों तक पर इसकी तस्वीरें भी देखने को मिल रही हैं। इसलिए दिल्ली में जिला वार मास्क को लेकर एक अभियान चलाने की जरूरत है। मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना भले ही नहीं लिया जाए लेकिन बाजार या सार्वजनिक स्थलों पर ऐसे लोगों को टोकना बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन


नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) के वरिष्ठ डॉ. अमित बताते हैं कि एक्सई वैरिएंट को लेकर अभी तक तस्वीर स्पष्ट नहीं है। न ही राजधानी में कोई बड़ा अंतर आया है। हालांकि पिछले कुछ दिन में संक्रमण दर जरूर बढ़ी है। ऐसे में जरूरी है कि मास्क पहनने पर अधिक जोर दिया जाना चाहिए। जुर्माना हटने के बाद लोगों को लगता है कि अब मास्क की भूमिका खत्म हो गई। जबकि यह धारणा भविष्य में कोई बड़ा संकट भी पैदा कर सकती है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : amar ujala
बीते एक सप्ताह के दौरान पांच गुना से अधिक बढ़ी संक्रमण दर
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर 0.5 से बढ़कर 2.70 फीसदी तक पहुंच गई है। यानी बीते एक सप्ताह के दौरान संक्रमण दर में पांच गुना से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले पांच फरवरी को संक्रमण दर 2.87 फीसदी थी लेकिन उसके बाद से बीते एक अप्रैल तक यह लगातार इससे नीचे ही रही।

न छोड़ें मास्क, इसके हैं अन्य कई फायदे
सफदरजंग अस्पताल के डॉ. जुगल किशोर का कहना है कि मास्क के प्रति लोगों को लगातार जागरूक करने की आवश्यकता है। इनदिनों अस्पतालों में भी काफी लोग बगैर मास्क पहने दिखाई देते हैं। कोरोना महामारी अभी तक खत्म नहीं हुई है। टीकाकरण के जरिए एंटीबॉडी बनने से काफी हद तक संक्रमण को हल्का किया है, लेकिन इन सभी परिस्थितियों के बाद भी सतर्कता बहुत आवश्यक है। 
इनके अलावा नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के वरिष्ठ डॉ. संजय राय का कहना है कि कोविड नियंत्रण के अलावा मास्क के कई अन्य फायदे भी हैं। लोगों को भी इसके लिए आगे आना चाहिए। यह बिलकुल भी जरूरी नहीं है कि सरकार जब अभियान शुरू करेगी तभी लोग मास्क धारण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें