नगर निगम ने जिला प्रशासन एवं रेडक्रॉस संस्था के माध्यम से जिले के 100 से अधिक गांव में फर्स्ट एड एवं होम नर्सिंग की ट्रेनिंग उपलब्ध करवाने की व्यवस्था शुरू की है।
फाजिलपुर बादली गांव से इसकी शुरूआत कर दी गई है। गांव के विकास एवं गांव को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए ट्रेनिंग भी रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव एवं नगर-निगम के स्वच्छता सलाहकार श्याम सुंदर द्वारा दी जा रही है।
निगमायुक्त टी एल सत्यप्रकाश ने बताया कि युवाओं को रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ने कपड़े के थैले इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया है।
उपायुक्त ने बताया कि कपडे़ के थैले बनाने का कार्य जिला जेल भौंडसी में चल रहा है एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कपडे़ के थैले बनाए जा रहे हैं।