पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह हर वक्त सेक्स के बारे में ही सोचता था। वह अपने दोस्तों को कैब में बैठने वाली महिलाओं के बारे में बताता था। शिव ज्यादातर रात में कैब चलाता था और सिनेमाहॉल, रेस्टोरेंट और मॉल के पास सवारियों का इंतजार करता था।
कैब में युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी शिव कुमार का शुक्रवार को जेल में पहला दिन था। शिव पूरे दिन तिहाड़ जेल में सहमा-सहमा रहा। वह दिनभर शांत रहा लेकिन खाना-पीना ठीक से लिया। उसने किसी भी कैदी से बात नहीं की हालांकि जेल संख्या-1 में कुछ कैदियों ने उससे बात करने की कोशिश की।
आपको बता दें कि इससे पहले तिहाड़ जेल पहुंचते ही कैदियों ने दुष्कर्म के आरोपी की जमकर पिटाई कर दी थी। इसी वजह से जेल प्रशासन शिव की सुरक्षा को लेकर पूरी सावधानी बरत रहा है। प्रशासन की पूरी कोशिश है कि कोई भी आम कैदी आसानी से शिव तक पहुंच न पाए इसके लिए उसे जेल संख्या-1 के मुलायजा वार्ड में रखा गया है।