फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकार्ड रूम में तलाशी जा रही निगम की दुकानों की फाइलें

Mon, 15 Sep 2014 12:44 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की दुकानों की गायब पत्रावलियां अब रिकार्ड रूम में खंगाली जा रही हैं। मामला सार्वजनिक होने और शासन की सख्ती के बाद निगम के अधिकारियों ने कर्मचारियों को पत्रावली तलाशने में लगाया है। अफसरों का दावा है कि 2400 पत्रावलियों में से करीब 1000 पत्रावलियां मिल चुकी हैं।
विज्ञापन


बीते दिनों शिकमी किराएदारों को चिह्नित करने के प्रस्ताव पर नगर आयुक्त एसके सिंह ने खुद कार्यकारिणी बैठक में माना था कि 2100 से ज्यादा दुकानों की फाइलें निगम से गायब हैं।

ऐसे में दुकानदारों के साथ किए गए एग्रीमेंट की शर्तों की जानकारी कर पाना संभव नहीं होगा। ‘अमर उजाला’ ने यह मामला सबसे पहले प्रकाशित किया था। मामला लखनऊ तक पहुंचा तो नगर विकास विभाग के सचिव श्रीप्रकाश सिंह ने नगर आयुक्त से इस पर आख्या मांगी।
विज्ञापन


ऐसे में अब निगम अधिकारी रिकार्ड रूम में इन फाइलों की तलाश करा रहे हैं। निगम के संपत्ति प्रभारी और उप नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त का कहना है कि पत्रावलियों को कुछ दिन के बाद रिकार्ड रूम में भेज दिया जाता है।
विज्ञापन


2400 में से करीब 1000 दुकानों की फाइलें रिकार्ड रूम में मिल गई हैं। अन्य फाइलों की तलाश कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें