फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 कार लेकर आज दिल्ली कूच करेंगे रालोद कार्यकर्ता

Mon, 15 Sep 2014 12:31 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद प्रमुख अजित सिंह से सरकारी आवास खाली कराने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता सोमवार को दिल्ली पहुंचेंगे। महानगर और जिला संगठन के पदाधिकारी 500 कारें लेकर दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन


पार्टी नेताओं का कहना है कि चौधरी चरण सिंह की यादों से गुलजार इस सरकारी आवास में केंद्र सरकार से किसान भवन बनाने की मांग करेंगे।

अजित सिंह तुगलक रोड के 12 नंबर बंगले में रहते हैं। इससे पहले किसानों के नेता चौधरी चरण सिंह इसी आवास में रहते थे। लगातार 36 साल से इस आवास में रहने वाले अजित सिंह से अब यह बंगला खाली कराया जा रहा है।

इसके विरोध में वेस्ट यूपी के कार्यकर्ता सोमवार को दिल्ली पहुंचेंगे। रालोद के महानगर अध्यक्ष रामानंद गोयल ने बताया कि रविवार को जिला व महानगर संगठन की संयुक्त बैठक में दिल्ली पहुंचने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


उनका कहना है कि यूपी गेट पर जिले और महानगर के कार्यकर्ता 500 कारें लेकर इकट्ठा होंगे और यहां से सुबह 10 बजे दिल्ली कूच करेंगे। उनका कहना है कि रालोद प्रमुख से खाली कराए जा रहे बंगले में किसान भवन बनाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें