फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swati Maliwal: आईएसी आंदोलन की सबसे कम उम्र की सदस्य से लेकर राज्यसभा सांसद तक, पढ़ें स्वाति का सियासी सफर

Wed, 15 May 2024 07:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

Swati Maliwal News: स्वाति ने इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) आंदोलन की सदस्य से लेकर इस साल राज्यसभा सांसद बनने का सफर तय किया है। आइए जानते हैं स्वाति मालीवाल का राजनीति सफर और उनके जीवन से जुड़ी कुछ अहम बातें-
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Swati Maliwal Political Journey: आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को लेकर दिल्ली में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। शाजिया इल्मी ने कहा कि मैं अन्ना हजारे आंदोलन के दिनों से आप के लोगों के साथ थी तो मैं सभी के चहरों को जानती हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि कोई भी निजी सलाहकार स्वाति मालीवाल के साथ कैसे बदसलूकी कर सकता है। जबकि स्वाति राज्यसभा सांसद हैं और दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख भी रही हैं। सवाल उठाते हुए कहा कि क्या बिना मुख्यमंत्री की जानकारी के विभव बदसलूकी कर सकता है। स्वाति ने इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) आंदोलन की सदस्य से लेकर राज्यसभा सदस्य बनने का सफर तय किया है। आइए जानते हैं स्वाति मालीवाल का राजनीति सफर और जीवन से जुड़ी कुछ अहम बातें-

विज्ञापन

स्वाति मालीवाल का सियासी सफर
स्वाति मालीवाल पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं उन्होंने सामाजिक कार्य करने के लिए टीचर का कार्य चुना था, जिससे वो कम संसाधन प्राप्त बच्चों को पढ़ा सकें। स्वाति इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) आंदोलन की सबसे कम उम्र की सदस्य भी रहीं। इंडिया अगेंस्ट करप्शन के बैनर तले ही जनलोकपाल आंदोलन की शुरुआत हुई थी। जिसके तहत 'आप' यानी आम आदमी पार्टी अस्तित्व में आई। स्वाति मालीवाल ने 2015 में दिल्ली महिला आयोग के प्रमुख के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद हाल ही में दिल्ली की राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में आप ने स्वाति मालीवाल को उम्मीदवार बनाया था। 31 जनवरी को उन्होंने राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण की थी। 

स्वाति मालीवाल ने पिता पर यौन शोषण का लगाया था आरोप
पिछले साल मार्च के महीने में दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुए यौन शोषण को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया था। स्वाति ने कहा था कि मेरे पिता बचपन में मेरा यौन शोषण करते थे। वह गुस्से में मेरी चोटी को पकड़कर दीवार से टकरा देते थे, इस कारण मैं डर कर पलंग के नीचे छिप जाती थी, कई रातें मैंने ऐसे ही बिताई हैं। जब तक मैं अपने पिता के साथ रही, तब तक ये कई बार हुआ। स्वाति ने एक कार्यक्रम में अपनी यह दर्द भरी आपबीती सुनाई थी।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल बीते सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर पहुंची थीं। स्वाति ड्राइंग रूम में अरविंद केजरीवाल का इंतजार कर रही थीं। इस बीच आवास के स्टाफ में से विभव कुमार पहुंचे और स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता और बदतमीजी की थी। इसको लेकर कल यानी मंगलवार को आप ने भी खेद प्रकट किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें